रायपुर ब्रेकिंगराजधानी रायपुर में बड़ी साजिश का खुलासा, बम बनाने का सामान बरामद

Uncategorized

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच पुलिस ने एक महिला के घर से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने प्लास्टिक बोतल, वायर केबल, रिमोट कंट्रोल समेत बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की है।सूत्रों के अनुसार राजधानी में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी। मामले के सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नरेट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर राजधानी में इतनी संवेदनशील सामग्री पहुंची कैसे!

क्या इसके पीछे नक्सली नेटवर्क है या किसी आतंकी संगठन की साजिश? फिलहाल पुलिस के पास इन सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं है।मामले में एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क और साजिश के पीछे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है।राजधानी में बम बनाने की सामग्री मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *