बलौदा बाजार, 2 अगस्त।सर्व ब्राह्मण समाज महिला विंग द्वारा पंडित वाल्मीकि शुक्ल स्मृति विप्र वाटिका (गार्डन चौक) में आयोजित तीन दिवसीय सावन मेले का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक चले इस आयोजन में नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की और विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।मेले की सबसे बड़ी विशेषता महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

आयोजन ने स्थानीय महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का प्रभावी मंच उपलब्ध कराया, जिससे उनके स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिला।समापन समारोह में रायपुर से वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के अरविंद ओझा एवं उनकी टीम तथा आशीर्वाद भवन से कान्यकुब्ज सभा के महिला प्रकोष्ठ की टीम विशेष रूप से शामिल हुई।

अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।महिला विंग की अध्यक्ष ऋचा द्विवेदी ने मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी आगंतुकों, स्टॉल संचालकों, सहयोगियों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।समापन अवसर पर डॉ. निशा झा, शैलजा मिश्रा, अलका शर्मा, मृदुला शुक्ला, मोना शुक्ला, मनीषा शुक्ला, आरती दुबे, बबली दुबे, श्रद्धा दुबे, कीर्ति शर्मा, प्रभा तिवारी, सरस्वती तिवारी, प्रेमलता तिवारी, स्वाति मिश्रा, सुष्मिता शुक्ला, करुणा दुबे, पूनम शर्मा, शशि शुक्ला, प्रीति बाजपेई, गीता मिश्रा, वंदना शुक्ला, शशि प्रेम शुक्ला, रोशनी शुक्ला, नीतू शुक्ला, रजनी बाजपेई, मनोरमा बाजपेई, तुलसी तिवारी, ममता शर्मा, कल्पना मिश्रा, स्वाति पांडे, नेहा बाजपेई, युक्ति बाजपेई सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।