दिल्ली मेदांता अस्पताल में किरण सिंह देव से मिले केदार कश्यप, हालचाल जाना; सोमवार को होगा दूसरा ऑपरेशन

Uncategorized

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से शुक्रवार को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में मंत्री केदार कश्यप ने मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। सड़क दुर्घटना में घायल किरण सिंह देव का इलाज जारी है।बताया गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फोन पर किरण सिंह देव से बात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी अस्पताल पहुंचकर उनसे मिले और स्वास्थ्य की जानकारी ली।जानकारी के अनुसार, झांसी में एक ऑपरेशन के बाद अब सोमवार को उनका दूसरा ऑपरेशन किया जाएगा।

इलाज के दौरान भी किरण सिंह देव पार्टी की गतिविधियों को लेकर सक्रिय नजर आए। मुलाकात के दौरान उन्होंने सबसे पहले पार्टी की निर्धारित वर्चुअल बैठक के बारे में पूछकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि किरण सिंह देव जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *