नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय की नई जिम्मेदारी का ऐलान कर दिया है।प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार (Additional Charge) सौंप दिया है।जारी आदेश के अनुसार, प्रह्लाद जोशी अपने मौजूदा मंत्रालयों का कार्यभार संभालते हुए शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारियां भी निभाएंगे।

यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक शिक्षा मंत्रालय के लिए पूर्णकालिक मंत्री की नियुक्ति नहीं हो जाती।धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय के नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों के बीच यह फैसला सामने आया है। सरकार का कहना है कि शिक्षा मंत्रालय के कामकाज में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसलिए तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।प्रह्लाद जोशी के पास पहले से कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी है और अब शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद वे केंद्र सरकार के प्रमुख मंत्रालयों में से एक का भी नेतृत्व करेंगे।