भारतीय वायुसेना ने चीन, जापान और पाकिस्तान को छोड़ा पीछे, दुनिया की टॉप-6 एयर फोर्स में बनाई जगह

Uncategorized

नई दिल्ली : भारत की सैन्य ताकत को वैश्विक स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिली है। ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग 2026 में भारतीय वायुसेना (IAF) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन, जापान और पाकिस्तान जैसी प्रमुख वायु सेनाओं को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की शीर्ष 6 सबसे शक्तिशाली एयर फोर्स में स्थान हासिल किया है।

रैंकिंग के अनुसार, भारतीय वायुसेना की आधुनिक लड़ाकू क्षमता, रणनीतिक तैयारी, अत्याधुनिक विमानों का बेड़ा और ऑपरेशनल दक्षता ने उसे दुनिया की सबसे ताकतवर वायु सेनाओं की सूची में शामिल किया है।टॉप-10 एयर पावर रैंकिंग में अमेरिका का दबदबा बरकरार है।

सूची में अमेरिकी सशस्त्र बलों की चार अलग-अलग एयर फोर्स इकाइयों ने जगह बनाई है, जो उसकी वैश्विक सैन्य श्रेष्ठता को दर्शाती हैं।भारत की यह उपलब्धि ऐसे समय आई है जब देश अपनी वायु शक्ति को और अधिक आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रहा है। रक्षा विशेषज्ञ इसे भारत की बढ़ती सामरिक क्षमता और वैश्विक रक्षा परिदृश्य में मजबूत होती स्थिति का बड़ा संकेत मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *