भाजपा सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं की सीधी सुनवाई: खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा जनसमस्याओं का होगा त्वरित समाधान

Uncategorized

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित ‘सहयोग केंद्र’ सोमवार को एक बार फिर कार्यकर्ताओं की आवाज़ का मंच बना। छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने सहयोग केंद्र पहुंचकर प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं, सुझावों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना।

खाद्य मंत्री बघेल ने कहा कि सहयोग केंद्र संगठन और सरकार के बीच मजबूत सेतु का काम कर रहा है। कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंच रही हैं, जिससे उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर जनसमस्या का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण हो।

प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री बघेल ने सभी विषयों पर गंभीरता से कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सुझाव सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर अमल में लाया जाएगा।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू और कार्यालय मंत्री अशोक बजाज भी मौजूद रहे। सहयोग केंद्र में दिनभर कार्यकर्ताओं की आवाजाही रही और संगठन-सरकार के बीच बेहतर समन्वय का संदेश भी देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *