GPM की पहचान को नई उड़ान! कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने DGP को भेंट किया ‘विष्णु भोग’ चावल, महिला समूहों की मेहनत को दिलाई बड़ी पहचान

Uncategorized

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले की विशिष्ट पहचान और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन का एक और सराहनीय प्रयास सामने आया है। जिले के प्रवास पर पहुंचे पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का स्वागत करते हुए कलेक्टर ने उन्हें जीपीएम की विशेष पहचान ‘विष्णु भोग’ चावल भेंट किया।

कलेक्टर डॉ. देवांगन ने पुलिस महानिदेशक को बताया कि यह विशेष चावल बिहान योजना के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किया जा रहा है। यह केवल एक कृषि उत्पाद नहीं, बल्कि जिले की सांस्कृतिक पहचान, महिलाओं की आत्मनिर्भरता और ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण का प्रतीक है।कलेक्टर ने ‘विष्णु भोग’ चावल की गुणवत्ता, उसकी विशेषताओं और इसके उत्पादन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका से भी डीजीपी को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर महिलाओं की आय बढ़ाने और जिले की ब्रांडिंग पर लगातार काम किया जा रहा है।पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘विष्णु भोग’ चावल सिर्फ एक उत्पाद नहीं, बल्कि महिलाओं की मेहनत, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण विकास की पहचान है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *