गरियाबंद : कमलेश पटेल व्याख्याता जीवविज्ञान जो पिछले दस वर्ष से ज्यादा समय तक शासकीय हाइस्कूल मालगांव जिला गरियाबंद पदस्थ रहते गरियाबंद जिला में विज्ञान के क्षेत्र में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें शिक्षा जैसे मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2019 के तहत रायपुर संभाग से अलंकृत किया गया । कमलेश पटेल का मूल निवास भेडिकोना तहसील डभरा जिला जांजगीर चाम्पा है।। वर्तमान में शा उ मा वी बरगढ़ विकास खण्ड खरसिया जिला रायगढ़ में कार्यरत है।।उनके अलंकृत होने से डभरा ,खरसिया क्षेत्र तथा गरियाबंद जिला के सभी साथियों ने ढ़ेरो बधाई संदेश प्रेषित किये।।मालगांव स्कूल के प्राचार्य जे दास एवं पूरे स्टाफ तथा बरगढ़ स्टाफ खरसिया के प्राचार्य एवं स्टाफ ने बधाइयां दी ।जिला गरियाबंद के सभी मित्रो एवं जिला शिक्षा अधिकारी एस एल ओगरे कलेक्टर श्याम धावड़े एवं परिवार के सभी लोगो ने भी बधाई दी, उन्होंने इस सम्मान का असली हकदार अपने परिवार एवं अपने साथियों को दी ।