रायपुर : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला संभाग स्तर पर चयनित शिक्षिक, शिक्षिकायों का सम्मान किया गया। इसी कड़ी में प्रदेश सहित कई शिक्षकों को योजना के तहत मंच पर सम्मान हुआ। इसी कड़ी में रीता मण्डल शिक्षक, एलबी, पीजी उमाठे उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला शांतिनगर विकासखंड धरसीवां को उत्कृष्ट योगदान करने पर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव योजना के तहत ज्ञानदीप के सम्मान से अलंकृत किया गया है। इस दौरान ज्ञानदीप पुरस्कार, शिक्षाश्री पुरस्कार, शिक्षादूत, उत्कृष्ठ प्रधान पाठक सम्मान दिया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डा.प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित धरसीवा विधायक अनिता योगेद्र शर्मा, विशेष अतिथि संभाग आयुक्त जीआर चुरेंद्र प्रमुख रूप से उपस्थित थे।