टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका: अभिनेत्री संचिता उगले का 30 साल की उम्र में निधन

Uncategorized

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री संचिता उगले का 30 साल की उम्र में निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्होंने आत्महत्या की है। घटना के बाद मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।संचिता उगले छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री थीं और उन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिनय किया था।

वे ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसे चर्चित टीवी शोज में नजर आ चुकी थीं। अपनी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस के कारण उन्होंने कम समय में दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है।संचिता के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और टीवी कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *