बेहतर रिजल्ट का लक्ष्य: कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने कड़ाई से प्राचार्यों को दी जिम्मेदारी

Uncategorized

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 15 जून 2026/ कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने जिले के सभी शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों तथा संकुल शैक्षिक समन्वयकों की बैठक लेकर आगामी शैक्षणिक सत्र में बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेंड्रा में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि स्कूलों में सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, लेकिन उसके अनुरूप शिक्षा की गुणवत्ता और परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट होने चाहिए।कलेक्टर ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का सबसे सम्मानित स्तंभ होता है। शिक्षक स्वयं अनुशासित रहकर विद्यार्थियों को सही दिशा दें, उन्हें भटकने से बचाएं और उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि पढ़ाने का तरीका सरल, रोचक और प्रेरणादायक होना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों में सीखने की रुचि बढ़े।

मेहनत के साथ निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।बैठक में प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों ने कलेक्टर की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए बेहतर परीक्षा परिणाम लाने का भरोसा दिलाया।बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति गठन, विद्यार्थियों के आधार सत्यापन एवं एमबीयू की स्थिति, अपार आईडी निर्माण, जाति प्रमाण पत्र, जर्जर एवं मरम्मत योग्य स्कूल भवनों की जानकारी, विद्यालयों की साफ-सफाई तथा प्रवेश उत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, डाइट प्राचार्य जेपी पुष्प सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *