10 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार , 16 चक्का ट्रक जब्त

Uncategorized

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बसंतपुर पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य का 1941.110 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त लगभग 50 लाख रुपये कीमत का 16 चक्का टाटा ट्रक भी बरामद किया गया है।

कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग साढ़े 10 करोड़ रुपये आंकी गई है।पुलिस के अनुसार उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे गांजे की बड़ी खेप को बसंतपुर थाना क्षेत्र में पकड़ा गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक RJ 14 GU 9078 को रोका और तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखे गए 62 पैकेटों से 1941 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद किया।मामले में पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लोकेश शर्मा (46 वर्ष), निवासी जरोधापाड़ा, थाना बड़गांव, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) तथा आमिष अंसारी (23 वर्ष), निवासी बड़ीकला, थाना छापर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन एवं पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले में लगातार मादक पदार्थों के अवैध परिवहन पर निगरानी रखी जा रही थी। 11-12 जून की दरमियानी रात थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक जितेंद्र सोनी को सूचना मिली कि गांजा तस्करी से जुड़ा आरोपी क्षेत्र में मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 93/2026 के तहत धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पहले भी पकड़ी जा चुकी है बड़ी खेपपुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा पहले भी बसंतपुर थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 228/2025 में मुख्य आरोपी रह चुका है। दिसंबर 2025 में बसंतपुर पुलिस ने एक टाटा ट्रक से 1198.460 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। उस मामले में जब्त वाहन भी लोकेश शर्मा के नाम पर पंजीकृत था। वर्तमान में पकड़ा गया ट्रक भी उसी के नाम पर दर्ज पाया गया है।

पुलिस के मुताबिक लोकेश शर्मा उड़ीसा से छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर प्रदेश तक गांजा तस्करी का नेटवर्क संचालित करता था और लंबे समय से पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था। मामले की मॉनिटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा की जा रही थी।इनकी रही अहम भूमिकाइस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक जितेंद्र सोनी, प्रधान आरक्षक हरिप्रसाद, उप निरीक्षक मनीष साहू, सहायक उप निरीक्षक धनसिंह सांडिल्य, साइबर सेल तथा थाना बसंतपुर के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *