हैदराबाद में छत्तीसगढ़ का ‘इन्वेस्टमेंट मिशन’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निवेशकों को दिया बड़ा न्योता, जमकर छत्तीसगढ़ की तारीफ,गुंजा छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया

Uncategorized

हैदराबाद/रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के सबसे उभरते औद्योगिक राज्यों में शामिल करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। हैदराबाद में आयोजित “छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने देशभर के उद्योगपतियों और निवेशकों के सामने राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश-अनुकूल माहौल और भविष्य की अपार संभावनाओं का दमदार प्रस्तुतीकरण किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल खनिज संपदा वाला राज्य नहीं, बल्कि उद्योग, ऊर्जा, आईटी, खाद्य प्रसंस्करण और अधोसंरचना विकास का नया राष्ट्रीय हब बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

निवेशकों के लिए ‘रेड कार्पेट’ मॉडल मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार ने निवेश प्रक्रिया को पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल बनाया है। नई औद्योगिक नीति के तहत अनुमतियों की प्रक्रिया को आसान किया गया है, जिससे उद्योगों को तेजी से जमीन, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में निवेश करने वाले उद्योग समूहों को सरकार हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।8 लाख करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव, बढ़ा निवेशकों का भरोसा,मुख्यमंत्री साय और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीति और लगातार आयोजित निवेशक संवाद कार्यक्रमों का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। नई औद्योगिक नीति के बाद अब तक राज्य को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।हैदराबाद में आयोजित यह कार्यक्रम अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, जापान और दक्षिण कोरिया में हुए सफल निवेशक संवादों की श्रृंखला का हिस्सा है।

इन आयोजनों के जरिए राज्य सरकार देश और विदेश के बड़े उद्योग समूहों को छत्तीसगढ़ से जोड़ने में जुटी हुई है।उद्योगपतियों के साथ मंथन, नए निवेश की तलाशकार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान राज्य में नए उद्योग, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले संभावित निवेशों पर चर्चा होगी।राज्य सरकार का फोकस खासतौर पर ऊर्जा, आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स और खनिज आधारित उद्योगों पर है।वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूदइस महत्वपूर्ण निवेशक संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, आईएएस रजत कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।छत्तीसगढ़ सरकार की इस आक्रामक निवेश नीति को राज्य की अर्थव्यवस्था, रोजगार और औद्योगिक विकास के लिए बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है।

इस दौरान लोगों छत्तीसगढ़ की तारीफ़ करते हुए लोगों ने कहा छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया के8 गूंज गूंजने लगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *