साय कैबिनेट की कल अहम बैठक, कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अहम कैबिनेट बैठक कल यानी 9 जून को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित होगी। मंत्रालय में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सबसे बड़ी चर्चा राज्य के 5 लाख से अधिक शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए लंबे समय से लंबित कैशलेस चिकित्सा योजना को लेकर है। माना जा रहा है कि सरकार इस योजना को हरी झंडी दे सकती है, जिससे कर्मचारियों को इलाज के दौरान बड़ी राहत मिलेगी।

इसके अलावा बहुप्रतीक्षित ट्रांसफर नीति पर भी कैबिनेट में चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। यदि नीति को मंजूरी मिलती है तो प्रदेशभर में तबादलों का रास्ता साफ हो जाएगा।कैबिनेट बैठक में प्रशासनिक, वित्तीय और जनहित से जुड़े कई अन्य अहम मुद्दों पर भी फैसला लिया जा सकता है। ऐसे में कल की बैठक को सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *