लखपति दीदियों की सफलता अब बनेगी मिसाल : CM विष्णु देव साय ने लॉन्च की “आजीविका गाथा” कॉफी टेबल बुक : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

Uncategorized

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 06 जून 2026।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं की संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियां अब पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बनेंगी। जिले की स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प और छोटे उद्यमों के जरिए हासिल की गई उपलब्धियों को “आजीविका गाथा” नामक विशेष कॉफी टेबल बुक में संकलित किया गया है, जिसका विमोचन मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने किया।

यह पुस्तक केवल एक प्रकाशन नहीं, बल्कि गांव की महिलाओं के संघर्ष, आत्मविश्वास, मेहनत और आत्मनिर्भरता की जीवंत कहानी है। “लखपति दीदी” के रूप में नई पहचान बना चुकी महिलाओं की सफलता को इस कॉफी टेबल बुक में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।पुस्तक के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि ग्रामीण महिलाएं अब सिर्फ घर तक सीमित नहीं, बल्कि स्वरोजगार और उद्यमिता के जरिए आर्थिक सशक्तिकरण की नई इबारत लिख रही हैं। “आजीविका गाथा” अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने और खुद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर विधायक प्रणव कुमार मरपची, कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद गौरेला अध्यक्ष मुकेश दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *