सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, 4 गिरफ्तार

Uncategorized

सक्ती। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 160 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरणों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 42 के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जोंगरा स्थित कांटाझरिया पहाड़ क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से महुआ शराब संग्रहित कर बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना सक्ती पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देवदत जायसवाल, रविशंकर सिदार, ओम प्रकाश साहू और भुपेन्द्र जायसवाल को गिरफ्तार किया।

वहीं कुछ अन्य आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।पुलिस ने देवदत जायसवाल और रविशंकर सिदार के कब्जे से 60 लीटर, ओम प्रकाश साहू के पास से 45 लीटर तथा भुपेन्द्र जायसवाल के कब्जे से 55 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की कुल मात्रा 160 लीटर तथा अनुमानित कीमत 32 हजार रुपये बताई गई है।पूछताछ के दौरान आरोपी शराब रखने और बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर उप जेल सक्ती भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा मामले की विवेचना की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई संपन्न की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *