छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2026 का आगाज 3 जून से, उद्घाटन समारोह में मौनी रॉय बिखेरेंगी जलवा

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) 2026 का तीसरा संस्करण 3 जून से 14 जून 2026 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।संघ ने प्रतियोगिता का आधिकारिक मैच फिक्स्चर जारी कर दिया है।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 3 जून को रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा।मैच से पहले शाम 7:30 बजे भव्य उद्घाटन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री Mouni Roy अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

लीग में छह टीमें लेंगी हिस्साटूर्नामेंट में प्रदेश की छह फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी—

रायपुर राइनोज

राजनांदगांव पैंथर्स

सरगुजा टाइगर्स

रायगढ़ लायंस

बस्तर बाइसन्स

बिलासपुर बुल्स

14 जून को होगा फाइनल मुकाबलालीग चरण के मुकाबले 10 जून तक खेले जाएंगे। इसके बाद 12 जून को क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर, 13 जून को क्वालिफायर-2 तथा 14 जून को शाम 7:30 बजे फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।आयोजकों के अनुसार, इस बार भी टूर्नामेंट में रोमांचक क्रिकेट के साथ-साथ मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा, वहीं दर्शकों को लगातार 12 दिनों तक उच्चस्तरीय क्रिकेट का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।CCPL-2026 के तीसरे संस्करण के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और नवा रायपुर एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंगने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *