नई दिल्ली। देशभर में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) आज आयोजित की जा रही है। Union Public Service Commission द्वारा आयोजित इस परीक्षा में कुल 8,19,372 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।इस परीक्षा के माध्यम से कुल 933 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक संपन्न होगी।इस वर्ष यूपीएससी ने तीन नए परीक्षा केंद्र भी जोड़े हैं, जिनमें कानपुर, मेरठ और भुवनेश्वर शामिल हैं। इन अतिरिक्त केंद्रों के जुड़ने से परीक्षार्थियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं कड़ी कर दी गई हैं।