दुर्ग : 3री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, अमलेश्वर, दुर्ग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय “तनाव प्रबंधन कार्यशाला” का आयोजन किया गया।कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रीति चांडक, जिला चिकित्सालय धमतरी उपस्थित रहीं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तनाव के कारण, उसके प्रभाव तथा दैनिक जीवन और कार्यस्थल पर तनाव से बचाव एवं प्रबंधन के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।डॉ. चांडक ने मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखने, सकारात्मक सोच विकसित करने, योग एवं ध्यान के महत्व तथा कार्य के दौरान मानसिक दबाव को नियंत्रित करने के व्यावहारिक उपायों पर भी प्रकाश डाला। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ द्वारा समाधान किया गया।कार्यक्रम में मेघा टेम्भूरकर कमांडेंट, जय प्रकाश बढ़ई डिप्टी कमांडेंट, विजय तिर्की असिस्टेंट कमांडेंट, मीरा अग्रवाल असिस्टेंट कमांडेंट, पारुल खंडेलवाल असिस्टेंट कमांडेंट, मिलमन मिंज असिस्टेंट कमांडेंट सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना तथा तनावमुक्त कार्य वातावरण को बढ़ावा देना रहा।