तीसरी बटालियन में शिशु संरक्षण सप्ताह अंतर्गत विशेष कैंप आयोजित कर बच्चों को दी गई विटामिन ए की खुराक

Uncategorized

रायपुर : दिनांक 04 मार्च 2022 से शिशु संरक्षण सप्ताह चालू होने पर तीसरी बटालियन में आईपीएस अरविंद कुजुर द्वारा इकाई परिसर में निवासरत जवानों के बच्चों का आकलन कर सामुदायिक केंद्र से संपर्क स्थापित कर शिशु सरंक्षण हेतु चलाए जाने वाले अभियान को इकाई परिसर में संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 4 मार्च 2022 को तीसरी बटालियन में शिशु संरक्षण सप्ताह हेतु कैंप का आयोजन किया गया जिसमें अरविंद कुमार कुजूर आईपीएस सेनानी, वर्षा मिश्रा उप सेनानी, अनामिका जैन, संजय दीवान, विजय तिर्की सहायक सेनानी उक्त कैंप में उपस्थित रहकर 90 बच्चों को विटामिन ए की खुराक एवं फारिक सिरप दिलाया गया। जवानों के परिजनों द्वारा बटालियन परिसर में कैंप आयोजन किए जाने पर इकाई में उपस्थित अधिकारीगण का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

अरविंद कुमार कुजूर आईपीएस सेनानी द्वारा जवानों के बच्चों के पालक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना व जवानों के कल्याण हेतु वचनबद्ध होना बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *