दलालों से दूर रहें, सीधे ट्रस्ट से करें संपर्क: काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की श्रद्धालुओं से अपील

Uncategorized

Varanasi : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए एक अपील जारी की है। कहा है कि विशिष्ट परिस्थितियों में भी बाबा के दर्शन के लिए किसी दलाल या जुगाड़ के फेर न पड़ें। किसी भी विशिष्ट अनुरोध के लिए सीधे मंदिर न्यास कार्यालय से भौतिक रूप में या ceo@skvt.org पर ईमेल के माध्यम से अनुरोध करें। जो संभव सुविधा होगी वह संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ न्यास उपलब्ध कराएगा। सामान्य स्थितियों के लिए दर्शन, आरती और रुद्राभिषेक के लिए मंदिर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें। उधर, मंदिर प्रशासन ने 9 महीने 9 दिन के काशीवास पर आए पुणे के दंपती को नियमित बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन की व्यवस्था कराई है।

मंदिर प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जो भी सुविधा संभव होगी, उसे पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। सामान्य परिस्थितियों में दर्शन, आरती और रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को मंदिर हेल्प डेस्क से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

पुणे के संजीव आंबेकर और नेहा आंबेकर ने बताया कि उनका 9 माह 9 दिन का काशीवास 29 मार्च को पूरा होगा। काशीवास का संकल्प लेने के दौरान दोनों दंपती को हर दिन बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करना था। लेकिन, दैनिक पास निरस्त होने के चलते आम दर्शनार्थियों के साथ रोज दर्शन करने में दिक्कत आ रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *