रायपुर : रायपुर से सुकमा की ओर आ रही रॉयल ट्रैवल्स की यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में कोंटा क्षेत्र की एक शिक्षिका की मौत हो गई है। वहीं कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ब्रेकिंग: रायपुर से कोंटा आ रही बस शहर से सटे बालेंगा के पास पलटी 22 यात्रियों के घायल होने की खबर, 1 की मौत: आधिकारिक पुष्टि नहीं