रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। राजधानी रायपुर पहुंचने पर Brijmohan Agrawal ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सांसद अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की सफलता पर गृहमंत्री शाह को बधाई दी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देशभर में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में ऐतिहासिक और निर्णायक कार्रवाई हो रही है। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को लगातार बड़ी सफलताएं मिल रही हैं, जिससे प्रदेश में शांति, विकास और विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है।रायपुर आगमन के दौरान एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। गृहमंत्री अमित शाह के इस दौरे को प्रदेश में सुरक्षा, विकास और नक्सल उन्मूलन अभियान के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।