रायपुर : Chhattisgarh Pradesh Congress Committee ने भाजपा सरकार पर आपातकालीन सेवाओं में भारी लापरवाही, कमीशनखोरी और संसाधनों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता Surendra Verma ने कहा कि प्रदेश में 108 और 112 सेवाओं के लिए खरीदी गई कुल 775 नई गाड़ियां पिछले ढाई साल से सरकारी यार्डों और अस्पताल परिसरों में खड़ी-खड़ी खराब हो रही हैं, जबकि दूसरी ओर सरकार किराए की गाड़ियों पर सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च कर रही है।कांग्रेस के अनुसार, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान 112 सेवा के लिए खरीदी गई करीब 400 नई वाहन अमलेश्वर पुलिस यार्ड में उद्घाटन के इंतजार में खड़ी रहीं। इसी तरह 108 एम्बुलेंस सेवा के लिए खरीदी गई 375 नई एम्बुलेंस अलग-अलग थाना क्षेत्रों और अस्पताल परिसरों में बेकार पड़ी हैं। पार्टी ने सवाल उठाया कि आखिर ढाई साल तक इन गाड़ियों का उपयोग क्यों नहीं किया गया!कांग्रेस ने दावा किया कि विधानसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के मुताबिक केवल पुलिस विभाग ने एक वर्ष के भीतर किराए की गाड़ियों पर लगभग 350 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर दिए। आरोप लगाया गया कि नई गाड़ियां खड़ी-खड़ी खराब होती रहीं, उनकी बैटरियां और टायर तक जवाब दे गए, लेकिन सरकार की निर्भरता किराए की गाड़ियों पर बनी रही।वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता जनता को बेहतर सुविधा देना नहीं, बल्कि कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में हिस्सेदारी सुनिश्चित करना बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कई विभागों को बिचौलियों और ठेकेदारों के भरोसे चला रही है।उन्होंने राजधानी Raipur में लागू कमिश्नरी सिस्टम पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यहां भी किराए की क्रेन और उधार की फोर्स के सहारे व्यवस्था चलाई जा रही है, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की कथित लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही है। पार्टी के मुताबिक आपातकालीन सेवाओं का रिस्पॉन्स टाइम लगभग तीन गुना तक बढ़ चुका है और एम्बुलेंस सेवाओं के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जरूरत के समय सहायता नहीं मिलने से पुलिस और प्रशासन की कार्यक्षमता पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि यदि उसमें नैतिकता बची है तो आपातकालीन सेवाओं में कथित कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार और संसाधनों के दुरुपयोग की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।