17 दिन में पूरा हुआ जनगणना का पहला चरण: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही बना छत्तीसगढ़ का मॉडल जिला

Uncategorized

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : Dr. Santosh Kumar Dewangan के नेतृत्व में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य तय समय से पहले ही 100 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई 2026 से शुरू होकर 30 मई 2026 तक निर्धारित था, लेकिन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की लगातार मेहनत, मॉनिटरिंग और घर-घर पहुंचकर किए गए सर्वे के चलते यह कार्य मात्र 17 दिनों में ही 17 मई 2026 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत नींव है।

जिले के प्रगणकों ने गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर मकानों, आवासीय सुविधाओं और मूलभूत व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी जुटाई। इस दौरान 33 बिंदुओं पर आधारित विस्तृत सर्वे किया गया।जनगणना के प्रथम चरण में मकानों की स्थिति, पेयजल, शौचालय, बिजली, इंटरनेट, रसोई गैस सहित विभिन्न सुविधाओं का विवरण दर्ज किया गया। प्रशासन ने इस कार्य को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की।,,,अब जनगणना का दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा, जिसमें जिले की जनसंख्या से संबंधित विस्तृत आंकड़े जुटाए जाएंगे। इसके तहत परिवार के प्रत्येक सदस्य की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक जानकारी दर्ज की जाएगी।जनगणना प्रक्रिया में इस बार स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा भी दी गई थी, जिसके तहत नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने का अवसर मिला। यह प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित हुई।प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में समय से पहले प्रथम चरण पूरा होना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक सकारात्मक संदेश है और यह प्रशासनिक समन्वय, कर्मचारियों की मेहनत तथा जनसहभागिता का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *