“भाजपा के लिए ऐतिहासिक होंगे चुनाव परिणाम”, बंगाल-असम में पूर्ण बहुमत का दावा: सीएम साय

Uncategorized

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा चुनाव परिणाम से ठीक पहले बड़ा बयान देते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले नतीजे भाजपा के लिए “ऐतिहासिक” साबित होंगे।

मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और असम का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कल आने वाले परिणामों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त और उत्साहित है।

“बंगाल में चल रही परिवर्तन की लहर”सीएम साय ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर कहा कि वहां की जनता मौजूदा सरकार से असंतुष्ट है और इस बार “परिवर्तन की लहर” साफ नजर आ रही है। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि जनता भाजपा के पक्ष में मजबूती से खड़ी है।

अन्य राज्यों में भी NDA मजबूतमुख्यमंत्री ने कहा कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे चुनावों में एनडीए की स्थिति मजबूत है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का विश्वास बढ़ा है, जिसका सीधा फायदा भाजपा गठबंधन को मिलेगा।

कार्यकर्ताओं का जताया आभारसीएम साय ने उन सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया, जो छत्तीसगढ़ से अन्य राज्यों में जाकर चुनाव प्रचार में जुटे रहे और पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *