IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: ऐप के जरिए चल रहा था खेल, 3 आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

सक्ति : छत्तीसगढ़ के शक्ति जिला का है मामला , टी आई लखन पटेल ने बताया कि आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर नकेल कसते हुए सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे। ऐसे चल रहा था पूरा नेटवर्कमुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रानीसागर पारा क्षेत्र में दबिश दी, जहां से भूपेन्द्र राठौर (28 वर्ष) को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग बेटिंग ऐप के माध्यम से आईपीएल सट्टा संचालित कर रहा था।वह QR कोड के जरिए आईडी बनाकर लोगों को व्हाट्सएप पर यूजरनेम और पासवर्ड उपलब्ध कराता था, जिससे सट्टेबाजी का पूरा नेटवर्क चल रहा था।

आईडी खरीदकर खेल रहे थे सट्टा :-

मुख्य आरोपी के मोबाइल की जांच में दो और नाम सामने आए—चंद्रेश कुमार राठौर (32 वर्ष)मुकेश अग्रवाल (46 वर्ष)दोनों आरोपी आईडी खरीदकर आईपीएल मैचों में सट्टा खेला रहे थे। पुलिस ने दोनों को भी दबिश देकर गिरफ्तार किया।

क्या-क्या हुआ जब्त :-

आरोपियों के कब्जे से सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे।

02 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹30,000) जब्त किए गए हैं।

कानूनी कार्रवाई :– तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस का सख्त संदेश :- पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि आईपीएल समेत किसी भी प्रकार की ऑनलाइन सट्टेबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *