नौकरी के नाम पर 4.91 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

रायपुर : 03 मई 2026रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को बड़े अधिकारियों से जुड़ा बताकर युवती और उसके भाई को झांसे में लिया और फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 4 लाख 91 हजार रुपये ठग लिए।

ऐसे रचा ठगी का जाल :-

मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है, जहां आरोपी शहनवाज खान (35 वर्ष) ने राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय में फील्ड इन्वेस्टिगेटर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र तक थमा दिया और नगद व ऑनलाइन माध्यम से मोटी रकम वसूल ली।

दो लोगों को बनाया शिकारआरोपी ने प्रार्थिया और उसके भाई को अपना निशाना बनाया। जब नौकरी का मामला संदिग्ध लगा, तब पीड़िता ने 10 नवंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला कायम किया।

पश्चिम बंगाल से दबोचा गया आरोपी :-

घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को अहम सुराग मिला। इसके आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।⚖️ इन धाराओं में मामला दर्जआरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में IPC की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस की सख्त चेतावनी :-

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें और ऐसे मामलों में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *