महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन,100% महिलाएं हमारी साथ है,वहीं PM ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Uncategorized

दिल्ली। देश में महिला आरक्षण बिल को लेकर जारी सियासी बहस के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सबसे पहले उन्होंने देश के महिलाओं और बहनों और बेटियों से माफी मांगी, महिला आरक्षण बिल संशोधन पास नहीं होनेक लेकर उन्होंने कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल को पारित नहीं होने दिया ,महिलाओं को उड़ान भरने से रोका ,कांग्रेस ने भ्रूण हत्या किया है और इस तरह देश की महिलाओं के सम्मान के साथ न्याय नहीं किया।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल नारेबाजी से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए ठोस राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि Indian National Congress ने बार-बार अवसर मिलने के बावजूद इस महत्वपूर्ण बिल को आगे नहीं बढ़ाया, जिससे देश की आधी आबादी को उनके अधिकारों से वंचित रहना पड़ा।उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और महिला आरक्षण बिल उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

प्रधानमंत्री ने यह भी जोर देकर कहा कि अब देश की महिलाएं जागरूक हैं और वे अपने अधिकारों के लिए खड़ी हो रही हैं।प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे महिलाओं का अपमान बताया और कहा कि अब समय आ गया है कि देश ऐसी राजनीति को नकारे।अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से महिला सशक्तिकरण के इस अभियान में सहयोग देने की अपील की और कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी देश तेजी से आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *