अचानक जगे पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल,पहुंचे बस्तर दौरे पर, दंतेश्वरी मंदिर में किए दर्शन

Uncategorized

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल उनकी सरकार जाने के बाद राजनीति में एक्टिव नहीं नजर आए, ढाई साल बाद अचानक से बस्तर दौरे पर हैं। इस दौरान वे सबसे पहले दंतेवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर में जाकर माता के चौखट में माथा टेककर दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना भी की। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव शंकर राव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अवधेश सिंह गौतम, युवा नेता लोकेश चौधरी और समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे।दौरे के दौरान वे क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और स्थानीय कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *