मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

Uncategorized

रायपुर, 14 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक रोहित साहू एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के अद्वितीय प्रतीक थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा एवं उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके विचारों ने ऐसे भारत की नींव रखी, जहां हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान मिल सके।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और न्यायपूर्ण, समरस तथा सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *