मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट चौक में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Uncategorized

रायपुर -प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को दोपहर 2 बजे रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा कलेक्ट्रेट चौक में निर्मित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की निर्मित प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे. अनावरण कार्यक्रम की अध्यक्षता अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा एवं सिविल लाईन वार्ड पार्षद और नगर निगम एमआईसी सदस्य संजना संतोष हियाल की उपस्थिति रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *