रायपुर में चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Uncategorized

रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 1 अप्रैल 2026 को चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरोना रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के बाजू में एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल साहू उर्फ कमल नारायण साहू के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी चाकू रखने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक स्टील का बटनदार चाकू बरामद किया।
आरोपी के खिलाफ थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 214/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में प्रआर देवशरण साहू और आरक्षक दानेश्वर वर्मा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *