Bahrain : ईरानी हमले के बाद बहरीन की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी बंद।
मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के बीच बहरीन की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी BAPCO को बंद कर दिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी हमले के बाद रिफाइनरी में आग और भारी धुआँ उठने लगा, जिसके बाद कंपनी ने सुरक्षा कारणों से रिफाइनरी के संचालन को रोक दिया और ‘फोर्स मेज्योर’ लागू कर दिया।BAPCO रिफाइनरी बहरीन के ऊर्जा सेक्टर की रीढ़ मानी जाती है और खाड़ी क्षेत्र में तेल आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह रिफाइनरी लंबे समय तक बंद रहती है तो वैश्विक तेल बाजार पर बड़ा असर पड़ सकता है, क्योंकि मध्य-पूर्व पहले से ही युद्ध और मिसाइल-ड्रोन हमलों की चपेट में है।