तेहरान में “तेल की बारिश”, एयरस्ट्राइक के बाद आसमान से गिर रही तेल की बूंदें

Uncategorized

तेहरान : ईरान की राजधानी तेहरान से एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है।अमेरिकी चैनल CNN International के वरिष्ठ पत्रकार Frederik Pleitgen ने वहां से लाइव रिपोर्ट भेजते हुए बताया कि तेहरान के आसमान से पानी नहीं बल्कि तेल की बूंदें गिर रही हैं।पत्रकार फ्रेडरिक प्लाइटगन के मुताबिक राजधानी के दक्षिण और पश्चिम हिस्सों में स्थित तेल सुविधाओं और डिपो पर बड़े हवाई हमले किए गए,जिसके बाद तेल टैंकों और डिपो में आग लग गई। हमलों के बाद हवा में फैले तेल और धुएं के कारण आसमान से काले तेल की बूंदों जैसी बारिश होने लगी, जिसे प्लाइटगन ने अपने लाइव फुटेज में दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *