रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेटियों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री @Vishnu Deo Sai जल्द ही प्रदेश में ‘रानी दुर्गावती योजना’ लागू करने जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूत आधार प्रदान करना है।

इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत राज्य की बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में विशेष पहल की गई है। योजना के तहत पात्र बालिकाओं को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर राज्य सरकार की ओर से ₹1.5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे उच्च शिक्षा, कौशल विकास या अपने भविष्य की नई शुरुआत के लिए इस राशि का उपयोग कर सकें।

राज्य सरकार ने इस योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में ₹15 करोड़ का प्रावधान भी किया है। सरकार का मानना है कि यह योजना न केवल बेटियों को आर्थिक संबल देगी, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूती प्रदान करेगी।
‘रानी दुर्गावती योजना’ को प्रदेश में बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है। इससे बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, परिवारों में बेटियों को लेकर विश्वास मजबूत होगा और प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिलने की उम्मीद है।
मां का लाडला छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ।