रायपुर। Vishnu Deo Sai सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट विधानसभा में पेश किया। यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यकाल का तीसरा बजट है। बजट को विधानसभा में वित्त मंत्री OP Choudhary ने प्रस्तुत किया।

सरकार ने इस बार बजट की थीम “संतुलित विजन से सतत विकास” रखी है। GYAN के उत्थान में GATI की शक्ति के साथ यह बजट SANKALP के मूल मंत्र पर आधारित है।
SANKALP के आधार स्तंभ
S – समावेशी विकास
A – अधोसंरचना
N – निवेश
K – कुशल मानव संसाधन
A – अंत्योदय
L – लाइवलीहुड
P – पॉलिसी से परिणाम तक
बस्तर एवं सरगुजा के विकास पर विशेष प्रावधान:-
राज्य सरकार ने बस्तर और सरगुजा अंचल के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं—

१.कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ एवं दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन हेतु 50 करोड़ रुपये का प्रावधान।
२.रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला MCH तथा चिरमिरी में जिला अस्पताल निर्माण का प्रावधान।
३.बस्तर में इंद्रावती नदी पर मटनार एवं देउरगांव बैराज निर्माण के लिए 2,024 करोड़ रुपये।
४.अबूझमाड़ एवं जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण हेतु 100 करोड़ रुपये।
५.मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ रुपये।
औद्योगिक विकास और निवेश :-
1.राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान।
2.औद्योगिक विकास हेतु अलग से 100 करोड़ रुपये।निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर जोर।
3.दूरस्थ अंचलों तक डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए बस्तर नेट परियोजना हेतु 5 करोड़ रुपये स्वीकृत।
खेल, परिवहन और सुरक्षा पर जोर :-
1.बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक्स के लिए कुल 22 करोड़ रुपये का प्रावधान।
बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण को 75-75 करोड़ रुपये।मुख्यमंत्री बस सेवा योजना हेतु 10 करोड़ रुपये।बस्तर में सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने के लिए 1,500 बस्तर फाइटर्स पदों का सृजन।यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर बनाने, औद्योगिक विकास को गति देने और विशेषकर बस्तर एवं सरगुजा जैसे पिछड़े अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सरकार का व्यापक रोडमैप माना जा रहा है।