रायपुर : बरड़िया ने हॉलमार्किंग की प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर देते हुए कहा, “हॉलमार्किंग शुद्धता की गारंटी है और हम इसका स्वागत करते हैं। यदि राज्य सरकार केंद्र के साथ समन्वय कर छोटे शहरों में हॉलमार्किंग केंद्रों (AHC) की संख्या बढ़ाती है, तो इससे छोटे ज्वैलर्स को शुद्धता प्रमाणित करने में आसानी होगी। इससे न केवल व्यापार में पारदर्शिता आएगी, बल्कि आम जनता को भी बिना किसी दुविधा के 100% शुद्ध आभूषण मिल सकेंगे।”
• सराफा एवं व्यापारिक दृष्टिकोण: बजट में कानून-व्यवस्था और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिए जाने से सराफा जैसे संवेदनशील व्यापार के लिए सुरक्षित वातावरण निर्मित होगा। रायपुर में नए इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से व्यापारिक आवाजाही सुगम होगी।
• सुरक्षा व्यवस्था: बढ़ते डिजिटल ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए, ज्वेलरी व्यवसायियों के लिए साइबर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि प्रदेश में बनने वाले 23 नए औद्योगिक पार्कों में कुटीर एवं लघु उद्योगों के लिए विशेष जोन बनाए जाएंगे, जिससे पारंपरिक हस्तशिल्प एवं ज्वेलरी निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना को भी सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे महिला उद्यमियों को नई दिशा मिलेगी