शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.49 करोड़ रुपये की अंतर्राज्यीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश की गईं बड़ी कार्यवाही

Uncategorized

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस (छ.ग.) : दिनांक 02/01/2026 को थाना अम्बागढ़ चौकी उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09/11/2025 से 06/12/2025 के मध्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल नंबर 9866782961 एवं 7382164299 के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर पंजाब नेशनल बैंक एवं एचडीएफसी बैंक खातों से कुल 1,49,50,000/-(एक करोड़ उन्चास लाख पचास हजार रुपये) की धोखाधड़ी की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-

01) मनोज कुमारजी पिता ईश्वरीह आईया उम्र 27 साल साकिन कोडप्पा लेआउट जिला बैगंलोर कर्नाटक

(02) सनातन मंडल पिता स्वः जितरंजन मंडल उम्र 32 साल साकिन ग्राम रजपुरा नंबर 02 थाना गदरपुर उधम सिंह नगर उत्तराखड़

(03) योगेन्द्र सिंह पिता शंकर लाल उम्र 25 साल साकिन दिनेशपुर थाना दिनेशपुर उधम सिंह नगर।

(04) आरोपी युसुफ संधवानी, पिता शाहबुद्दीन संधवानी, उम्र 21 वर्ष, साकिन जिला राजकोट, गुजरात

(05) राहुल गुप्ता पिता बंशीलाल गुप्ता उम्र 26 साल साकिन ग्राम माधोपुरा जिला अहमदाबाद गुजरात ।

(06) गौतम भाई बागड़ा पिता केसुभाई बागड़ा उम्र 20 साल साकिन हरिदर्शन सोसाईटी श्रमरेज जिला सूरत गुजरात।

जप्त सामग्री –

(01) विभिन्न कम्पनियों के 07 नग मोबाईल और 10 सिम कार्ड
(02) विभिन्न बैंको के चेक बुक, पासबुक एवं एटीएम कार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *