प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष 1500 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक27 अगस्त 2019 दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ही दौरे पर थे।

गीदम दंतेवाड़ा बचेली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कार्यकर्ताओं की बैठकें ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की सक्रियता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। आज दंतेवाड़ा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष जमावड़ा सरपंच जया कश्यप, पढ़ापुर सरपंच सुखाराम कुंजाम, नेरली सरपंच समयो आयति अर्जन, धुरली सरपंच सुंदरी तेलाम, भांसी सरपंच मीरा भास्कर, कुलुनार उपसरपंच पीलाराम कश्यप, सोमलूर वार्ड पंच पतिराम, कुतुलनार वार्ड पंच शिवराम, अजेश कुमार, राजाराम, नंदू सुराना, दिवर, राजू, नेताम, सुरज यादव, संजय, प्रतिराम केे साथ 1500 से अधिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *