पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव एक दिन के अंबिकापुर प्रवास पर

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 27 अगस्त 2019. पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव 28 अगस्त को एक दिवसीय अंबिकापुर प्रवास पर रहेंगे। वे 28 अगस्त को सवेरे 08:20 बजे दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस द्वारा रायपुर से अंबिकापुर पहुंचेंगे। वे वहां दिनभर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात साढ़े 9 बजे अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस से रायपुर के लिए रवाना होंगे।  सिंहदेव अगले दिन 29 अगस्त को सवेरे 08:05 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *