गणपति रिसार्ट के पास गांजा बेचते 2 युवक धाराएं, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

Uncategorized

जगदलपुर : जगदलपुर,बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गौरव वाटिका संगम रोड के पास गांजा बिक्री कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 26 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना मिली थी कि दो युवक लाल-पीले झोले में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन के पर्यवेक्षण में कार्यवाहक थाना प्रभारी शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

घेराबंदी कर पुलिस ने संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अनिल कुमार बघेल (30 वर्ष) निवासी पनारापारा तथा उदय नेताम उर्फ रिंकू (19 वर्ष) निवासी तेतरकूटी बताया। तलाशी के दौरान उनके झोले से 1 किलो 26 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर दोनों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमित चंद्रा, निरीक्षक शिवानंद सिंह, उपनिरीक्षक अरुण मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक लम्बोदर कश्यप तथा बस्तर फाइटर के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *