उड़ीसा :उड़ीसा के जंगलों से बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है । ओड़िसा के कंधमाल में नक्सलियों के खिलाफ बडा एंटी नक्सल ऑपरेशन।कंधमाल जिले के चाकापाड़ इलाके में जवानों की नक्सलियों से ज़बरदस्त मुठभेड़ ।SOG व सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त पार्टी मौक़े पर मौजूद दो महिला समेत 04 नक्सलियों के शव किए गए बरामद। मौक़े से दो नग INSAS राइफ़ल व एक नग 303 रायफल बरामद बीती रात भी नक्सलियों से मुठभेड़ में 02 नक्सलियों को जवानों ने किया था ढेर ।ऑपरेशन में उड़ीसा की स्पेशल फ़ोर्स SOG की 20 टीमें व सीआरपीएफ की 3 टीमें मौजूद उड़ीसा पुलिस के DIG ऑपरेशन IPS अखिलेश्वर सिंह व कंधमाल एसपी पुरे ऑपरेशन की कर रहे हैं मॉनिटरिंग ।
उड़ीसा में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। उड़ीसा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सीआरपीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने शीर्ष नक्सली कमांडर गणेश उईके को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह कार्रवाई कंधमाल जिले के गंजम जिले से लगे राम्पा के जंगल क्षेत्र में की गई। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से दो महिला नक्सलियों समेत कुल चार नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।