बिलासपुर : 22 अगस्त, जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के निर्देशानुसार बिलासपुर जिला अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी की अनुशंसा पर कार्यकारी अध्यक्ष द्वय मालिक राम डहरिया एवं विक्रांत तिवारी ने बिलासपुर जिला कार्यकारणी की घोषणा की। जिसमे विधानसभा कोटा, तखतपुर,बिल्हा, बेलतरा,बिलासपुर ग्रमीण,एवं मस्तुरी के कर्मठ कार्यकर्ताओ को मौका दीय गया है साथ ही वरिष्ठ नेताओं के समावेश से काफ़ि मजबूत कार्यकारणी घोषित की गई है।
कार्यकारणी मे जिला अध्यक्ष, 2 कार्यकारी अध्यक्षों के साथ, 5 जिला उपाध्यक्ष, 1 कोषाध्यक्ष, 1 मिडिया प्रभारी,14 महामंत्री,23 सचिव, एवं 11 कार्यकारणी सदस्य शामिल हैं। जिला अध्यक्ष ने सभी को बधाई देते हूए निष्ठा एवं छत्तीसगढ़ प्रथम विचार धारा के साथ जनता के हित मे काम करने निर्देश दिया । साथ ही कहा की विधानसभा अध्यक्षों के नामों पर विचार विमर्ष जारी है शीघ्र उनकी सूची भी जारी की जाएगी ।