शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दिया नई दिशा का संदेश

Chhattisgarh

रायपुर, 2 दिसम्बर 2025/ स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज रायपुर जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कौंदकेरा में आयोजित जिला स्तरीय स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर ‘ज्वाल ग्रेट कैंप फायर’ कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यादव ने कहा कि कौंदकेरा जैसे सांस्कृतिक और शैक्षणिक रूप से समृद्ध क्षेत्र में आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास की सजीव पाठशाला है। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड एवं रोवर-रेंजर जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में टीमवर्क, चरित्र निर्माण, जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता जैसे गुण विकसित करती हैं
यादव ने शिविर में शामिल बच्चों के उत्साह, अनुशासन और संगठन क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी तिविधियाँ युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों को भी समान महत्व देती है, ताकि बच्चे पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हों। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों को साइकिल का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *