रायपुर :- रायपुर पहुंची क्रिकेटर , 3 दिसंबर को रायपुर में दूसरा वन डे मैच खेला जाएगा। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर जैसे ही खिलाड़ियों की फ्लाइट लैंड हुई. एयरपोर्ट के बाहर क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ जमा हो गई। फैंस अपने पंसदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए घंटों बाहर खड़े रहे। दोनों टीमों का एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत छत्तीसगढ़िया स्टाइल में हुआ। एयरपोर्ट से दोनों टीमें अलग अलग बसों से होटल पहुंची। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक के रास्ते में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे। डॉक्टर लाल उमेद सिंह SSP रायपुर अपने सुरक्षा टीम के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे। नई जोश के साथ रायपुर स्टेडियम पर नजर आएंगे खिलाड़ी। लाइव देखने युवाओं में उत्साह का माहौल है। बढ़ चढ़ कर युवा टिकट खरीद रहे हैं।



छत्तीसगढ़िया स्टाइल में हुआ दोनों टीमों का स्वागत
अपने पंसदीदा क्रिकेटरों को लाइव देखने का मौका कुछ क्रिकेट प्रेमियों को मिला तो कुछ लोग उनकी झलक पाने में असफल रहे। एयरपोर्ट के बाहर की उनकी बसें खड़ी थी. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी तुरंत ही बसों में सवार होकर होटल के लिए रवाना हो गए. शख्त सुरक्षा के चलते भी क्रिकेट प्रेमि उन्हे करीब से नहीं देख पाए। फैंस जरूर खिलाड़ियों का नाम लेकर उन्हे ओटोग्राफ के लिए पुकारती रही। उत्साह का माहौल था। दोनों टीमों की सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात था. एयरपोर्ट के गेट पर भी अर्धसैनिक बल के जवान तैनात थे।