मुख्यमंत्री 08 अगस्त को हरेली तिहार और गोधन न्याय योजना राशि अंतरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर, 07 अगस्त 2021/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 08 अगस्त को पूर्वान्ह 11.30 बजे राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं के खातों में राशि का अंतरण करेंगे।
Continue Reading