रायपुर : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने जानकारी देते हुये बताया कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 8 अगस्त को प्रातः 11 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा कार्यालय रायपुर में आयोजित हैं। बैठक के उदघाटन सत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते और समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे। बैठक में मुख्यअतिथि रूप में भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद समीर उरांव रहेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकुमार साय, आशा लकड़ा मोर्चा प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं महापौर रांची (झारखंड), खाम सिंह मांझी जी प्रदेश सह प्रभारी उपस्थित रहेंगे।