बृजमोहन अग्रवाल बताये की बीस लाख करोड़ के राहत पैकेज में छत्तीसगढ़ राज्य को कितना पैसा आबंटित किया गया

रायपुर/18 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने भाजपा के पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर तीखा पलटवार करते हुवे कहा है कि भाजपा विधायक के जन्मदिन के अवसर पर उनके आलीशान सरकारी बंगले में सैकड़ो लोगों का जमावड़ा था जबकि उस समय पूरे प्रदेश में […]

Continue Reading

डिप्टी रेंजर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

मंदसौर : डिप्टी रेंजर रतलाम तनवीर खान द्वारा आवेदक सुलेमान खान निवासी शेरानी पूरा रतलाम से लकड़ी की गाड़ी छोड़ने के एवज में जुर्माने के नाम पर एक लाख 20 हजार की मांग की थी जिस पर आवेदक डिप्टी रेंजर रतलाम तनवीर खान को 70 हजार रुपए दे चुका था शेष राशि 50 हजार में से […]

Continue Reading

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : वेस्टइंडीज को 12 रन से हराकर इंडिया फाइनल में पहुंचा

चित्रा पटेल : रायपुर : रायपुर, 17 मार्च। कप्तान सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की विस्फोटक पारी के बाद अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया लेजेंड्स ने बुधवार को यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एनअकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज लेजेंड्स को 12 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इंडिया लेजेंडस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया और फिर वेस्टइंडीज को निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 206 रनों पर रोक दिया। फाइनल में अब इंडिया लेजेंडस का सामना रविवार को श्रीलंका लेजेंडस और दक्षिण अफ्रीका लेजेंडस के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। इंडिया लेजेंडस से मिले 219 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज लेजेंडस का पहला विकेट 19 रन के स्कोर पर ही विलियम पर्किंस (9) के रूप में गिरा गया। इसके बाद डवैन स्मिथ (63) ने इस सीरीज में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया और विंडीज के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। स्मिथ ने नरसिंह डोनरेन (59) के साथ दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी करके वेस्टइंडीज को जीत के करीब पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि खतरनाक होती जा रही इस साझेदारी को इरफान पठान ने स्मिथ को आउट करके तोड़ा। इरफान ने स्मिथ को यूसुफ पठान के हाथों कैच कराया। स्मिथ ने 36 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए। स्म्थि के आउट होने के बाद प्रज्ञान ओझा ने अगले ही ओवर में किकि एडवडर्स को स्टंप्स कराके खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया। 120 रन पर अपने तीन विकेट गंवाने के बाद कप्तान ब्रायन लारा बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। लारा और डोनरेन ने चौथे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी करके विंडीज को मैच में बनाए रखा। टीम को अंतिम ओवर में मैच जीतने के लिए 17 रन बनाने थे, लेकिन वह निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 206 रन ही बना सकी। डोनरेन ने 44 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए। लारा ने 28 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के के सहारे 46 रन बनाए। इंडिया लेजेंडस के लिए विनय कुमार को दो और इरफान पठान, मनप्रीत गोनी तथा प्रज्ञान ओझा को एक-एक विकेट मिले। इससे पहले, कप्तान सचिन तेंदुलकर (65) और युवराज सिंह (20 गेंदों पर 1 चौका और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन) की विस्फोटक पारी के दम पर इंडिया लेजेंड्स ने तीन विकेट पर 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया और विंडीज को निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 206 रनों पर रोक दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया को वीरेंद्र सहवाग (35) और तेंदुलकर ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 56 रन जोड़कर विस्फोटक शुरुआत दी। सहवाग को टिनो बेस्ट ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। सहवाग ने 17 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का जड़ा। सहवाग के पवेलियन लौटने के बाद सचिन ने मोहम्मद कैफ (27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 गेंदों पर 53 रनों की साझेदारी की। कैफ ने 21 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए। कैफ को नागामूटू ने आस्टिन के हाथों कैच कराया। हालांकि कप्तान सचिन ने एक छोर संभाले रखा और इस सीरीज में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। सचिन 42 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए। वह सीमा रेखा पर बेस्ट की गेंद पर किकि एडवडर्स के हाथों लपके गए। कैफ और सचिन के बीच तीसरे विकेट के लिए 31 रनों की ही साझेदारी हो पाई। इसके बाद यूसुफ पठान ने 20 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन और युवराज सिंह ने 20 गेंदों पर एक चौका और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 49 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इंडिया लेजेंड्स को तीन विकेट पर 218 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। वेस्टइंडीज लेजेंडस के लिए टीनो बेस्ट ने दो और रेयान आस्टिन ने एक विकेट लिया।

Continue Reading

मैचों के दौरान दर्शकों की संख्या स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो

रायपुर, 17 मार्च, 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी टी 20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के खेले जा रहे मैचों के दौरान दर्शकों की संख्या स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो। खेल के दौरान […]

Continue Reading

राज्यपाल ने मनोज कुमार त्रिवेदी एवं  धनवेन्द्र जायसवाल को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई

रायपुर, 16 मार्च 2021/राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त मनोज कुमार त्रिवेदी एवं  धनवेन्द्र जायसवाल को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य सूचना आयुक्त  एम. के. राउत, […]

Continue Reading

भाजयुमो जिला अध्यक्ष पर एफआईआर कांग्रेस का बदलापुर- अमित साहू

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कांग्रेस पर चिंहित कर भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रदेशभर में एफआईआर दर्ज कर बदलापुर की राजनीति करने का आरोप लगाया हैं। अमित साहू ने कहा कि बलरामपुर में भाजयुमो के नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकेश साहू पर कांग्रेस नेताओं द्वारा एफआईआर दर्ज करवाना कांग्रेस की […]

Continue Reading

बेसिक और प्रिवेंटिंग पुलिसिंग से आयेगी अपराधों में कमी: अवस्थी

रायपुर 15 मार्च।डीजीपी  डी एम  अवस्थीी  ने आज  वीडियो  काॅन्फ्रेसिंग के  जरिए अपराधों की समीक्षा की, बैठकमें  अवस्थीी  ने  सभी जिलोंों  के पुलिस अधीक्षकों को  डिटेक्टििव  के  साथ  प्रिवेंटिंग  पुलिसिंग  के निर्देश दिये। उन्होने कहा  कि  प्रिवेंटिंग पुलिसिंग से अपराधों में कमी आएगी । डीजीपी ने महिला विरुद्ध अपराधों और चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिटफंड कम्पनियों के विरुद्ध कार्रवाई की अगले सप्ताह से रेंजवार […]

Continue Reading

बैंक अधिकारी कर्मचारीयो ने किया प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन, मार्च में लगातार चार दिन बैंक बन्द रखने का ऐलान

रायपुर : चित्रा पटेल : बैंक अधिकारी कर्मचारीयो ने किया प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन, मार्च में लगातार चार दिन बैंक बन्द रखने का ऐलान। ज्ञातव्य हो कि हाल ही में बजट में वित्तमंत्री द्वारा कुछ सरकारी उपक्रमों के निजीकरण की मंशा जताई गई, जिसमे चार बैंको का भी नाम लिया गया है, ये चार […]

Continue Reading

शासकीय भुमि को कब्जा कर उसमें निजी काम्प्लेक्स तैयार कर शासन को लगा रहे हैं लाखों रुपए का चुना

पामगढ : जांजगीर चाम्पा : जांजगीर चांपा जिला के पामगढ में सरपंच और सचिव ने शासकीय भुमि को कब्जा कर उसमें निजी काम्प्लेक्स तैयार कर शासन को लाखों रुपए का चुना लगाने का मामला सामने आया हैै।मामले की शिकायत छत्तीसगढ जनता कांग्रेस के पदाधिकारियो ने एसडीएम से की और सरपंच सचिव द्वार नियम कानून को […]

Continue Reading

तृतीय लिंग समुदाय से चयनित पुलिस आरक्षकों ने गृह मंत्री से की भंेट: जताया आभार

रायपुर, /छत्तीसगढ़ में तृतीय लिंग समुदाय से चयनित पुलिस आरक्षकों ने आज गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू से उनके रायपुर निवास कार्यालय में भेंट कर आरक्षक बनने पर उन्हें धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया। गृह मंत्री ने तृतीय लिंग समुदाय के सभी आरक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि रायपुर रेंज पुलिस आरक्षक […]

Continue Reading