मोहारा मेला: 23 से 25 नवंबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Uncategorized

राजनांदगांव। मोहारा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए राजनांदगांव यातायात पुलिस ने सुगम आवागमन और वाहन पार्किंग व्यवस्था के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

जारी एडवाइजरी के अनुसार 23 नवंबर को दोपहर 3 बजे से 25 नवंबर को कार्यक्रम समाप्त होने तक मोहारा क्षेत्र में भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान विभिन्न मार्गों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं।

इस तरह रहेगा वाहनों का रूट डायवर्जन

  1. बालोद और धमतरी की ओर से आने वाले वाहन: भारी एवं चारपहिया वाहन सुरगी से डायवर्ट होकर मोखला, भर्रेगांव और खुटेरी होते हुए नेशनल हाईवे के रास्ते राजनांदगांव पहुंचेंगे।
  2. दल्लीराजहरा की ओर से आने वाले वाहन: वाहन जेवरतला से डायवर्ट होकर नांदिया और डोंगरगांव के रास्ते राजनांदगांव आएंगे। वहीं चारपहिया वाहन सिंघोला, करमतरा, मोखला, कोटरासरार होते हुए जंगलपुर के रास्ते राजनांदगांव पहुंचेंगे।
  3. राजनांदगांव से बालोद-धमतरी जाने वाले वाहन: टोल प्लाजा खुटेरी, मोखला और सुरगी होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  4. राजनांदगांव से दल्लीराजहरा जाने वाले भारी वाहन: डोंगरगांव और नांदिया होते हुए जेवरतला के रास्ते दल्लीराजहरा पहुंचेंगे।

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मेले के दौरान निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा और जाम की स्थिति से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *